Hotel to banking most services to be costlier with GST-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी: कल से बैंक से लेकर होटल तक की सेवाएं हो जाएंगी महंगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 3:44 PM (IST)
जीएसटी: कल से बैंक से लेकर होटल तक की सेवाएं हो जाएंगी महंगी
नई दिल्ली। नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी आज आधी रात से पूरे देश में लागू हो जाएगी। आज आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में संसद के एक विशेष सत्र में इसे लॉन्च किया जाएगा। इस विशेष समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौडा भी मौजूद रहेंगे। मोदी सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दूसरी ओर, जीएसटी लागू होने से कुछ दिन पहले ही होटलों, क्रेडिट कार्ड कंपनियों, बैंकों और बीमा कंपनियों ने ग्राहकों को इस बारे में पहले ही अलर्ट करना भी शुरू कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से बैंक अपने ग्राहकों को सूचना दे रहे हैंं कि 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पर टैक्स का बोझ बढने वाला है। यह 15 प्रतिशत से बढकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। प्रॉपर्टी पर अभी की तरह ही सिर्फ स्टांप ड्यूटी देनी होगी, लेकिन अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदने पर 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। अभी निर्माणाधीन मकानों पर 6 प्रतिशत सर्विस टैक्स और वैट लगते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement