ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पलाश अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर उसे सील कर दिया है। कलेक्टर से मिले निर्देशों के आधार पर सीएमएचओ ने पलाश मामले की जांच की। जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने पलाश अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के साथ-साथ उसका लायसेंस भी रद्द कर दिया है।
इस कार्रवाई के लिए अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही रजिस्टर्ड डाक से भी नोटिस भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एमसीआई को भी पलाश मामले से जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है।
सीएमएचओ अनूप कम्ठान ने बताया कि छापा मारने के दौरान पुलिस ने अस्पताल से रजिस्टर जब्त किया है। विभाग ने उसकी सत्यप्रति मांगी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।