Hoshiarpur Shaken by Sensational Murder: Woman Shot Dead While Going to Religious Place, Attackers Abscond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 12:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होशियारपुर में सनसनी : धार्मिक स्थल जा रही महिला की गोलियां मारकर हत्या, हमलावर फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 07 फ़रवरी 2026 1:16 PM (IST)
होशियारपुर में सनसनी : धार्मिक स्थल जा रही महिला की गोलियां मारकर हत्या, हमलावर फरार
गढ़शंकर/दसूहा। होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव महदवाणी की रहने वाली 58 वर्षीय रचना देवी, जो पंजाब पुलिस के एक रिटायर कर्मी की पत्नी थीं, की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमला उस वक्त हुआ जब महिला रोज की तरह सुबह-सुबह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही थीं। सामने से दागीं 3 गोलियां जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। रचना देवी अभी घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थीं कि रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर पिस्टल से सामने से ताबड़तोड़ 3 फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CCTV खंगाल रही पुलिस, इलाके में दहशत
सूचना मिलते ही गढ़शंकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए हैं:
जांच का दायरा: पुलिस आसपास की दुकानों, मकानों और धार्मिक स्थलों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके।
रंजिश का पहलू : फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों से पुरानी रंजिश या किसी विवाद के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement