khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जुलाई 2016 1:31 PM (IST)
देहरादून। शक्तिमान घोड़े के स्टैचू का इनॉगरेशन सोमवार को होना था। इनॉगरेशन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। पंडित पूजा के लिए तैयार था। वहीं, पुलिस बैंड टीम अपने बैंड के साथ म्यूजिक प्ले के लिए तैयार थी। लेकिन सीएम ने अचानक इसे कैंसल करने का फैसला लिया।
इसके बाद उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान का स्टैचू रिस्पना सर्किल से हटा लिया। आपको बता दें कि सोमवार को सीएम हरीश रावत खुद इसका इनॉगरेशन करने वाले थे।
लेकिन, अचानक लिया सीएम का फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है। इस प्रोग्राम में सीएम के अलावा दो और मंत्री प्रीतम सिंह और दिनेश अग्रवाल को भी शामिल होना था। वहीं, कुछ लोग इसे रावत के अंधविश्वास से जोडक़र देख रहे हैं। इनका कहना है कि बेजान दारूवाला की सलाह पर रावत ने यह कदम उठाया। वहीं, एक वजह लोगों के विरोध को भी बताया जा रहा है। सोमवार को हरीश रावत ने कहा- शक्तिमान के स्टैचू का इनॉगरेशन अगली सरकार करेगी।