Horrific road accident in Patna: Seven killed in collision between crane and auto-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटना में भीषण सड़क हादसा : क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 1:18 PM (IST)
पटना में भीषण सड़क हादसा : क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात की मौत
पटना । बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग न्यू बाईपास इलाके में मंगलवार को मेट्रो के कार्य में लगे एक क्रेन और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बताया जाता है कि ऑटो में सवार होकर सभी रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में राम लखन पथ पर मेट्रो निर्माण के लिए क्रेन से काम किया जा रहा था। ऑटो क्रेन के नजदीक पहुंचा और दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक सभी अलग-अलग जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement