Horoscope Today,27jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जून 2020 08:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष : आज आकाशीय ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके अनुकूल बन गई है। जिस कार्य को बनाने के लिए आपने प्रयास किए थे उसकी क्रियान्विति होने का समय आ गया है। जो लोग आपे नाराजगी बनाए हुए थे अब उनकी उदासी दूर होगी। विरोधी का झुककर आपके समक्ष समझौता करना पड़ेगा। व्यापार में नए करार हो सकते है। अपनी जान पहचान व जनसम्पर्क के द्वारा आप कठिन से कठिन कार्यो को आसानी से सम्पन्न कर लेंगे। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वृष : ग्रहों की अनुकूल स्थिति बनने में अभी दो दिन का समय लगेगा लेकिन जो पूरी तरह विपरीत समयक चल रहा था अब उसमें आंशिक सुधार अवश्यक हो जाएगा। अपने कार्य को बनाने के लिए किसी का सहयोग लेना होगा। हो सकेता है भागदौड़ के बाद सफलता नहीं मिले लेकिन इससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं हेै, आगे समय अनुकूल रहेगा। सन्तान के कामले में थोड़ी चिंता अवश्यक रह सकती है लेकिन उस चिेंता का समाधान जल्दी ही निकल आएगा। किसी काम में अवरोध आने से मानसिक उद्वेग बना रहेगा। मिथुन : चन्द्र की प्रतिकुलता बनी है। शनिदेव आपसे रूठे हुए है। आपके अपने ही लोग कार्य को उलझाने का प्रयास करेंगे। आपके अपने ही कार्य की अनदेखी हो सकती है। विरोधी से बचकर चलना होगा, वह आपको गुप्त रूप से किसी कार्य में फंसाने की कोशिश कर रहा है। आपका जरूरी काम व्यर्थ के कार्यो में व्यतीत होगा। दूसरों के प्रपंच से बचना होगा। कोई कड़वी बात सामने आ सकती है। किसी वस्तु को रखकर भूलने की आदत में सुधार करें अन्यथा नुकसान भुागता पड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement