आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: सोमवार, 22 जून 2020 10:55 AM (IST)
कर्क:
आज शानदार स्थिति बन रही है जिसके परिणाम दोपहर पश्चात मिलने लग जाएंगे।
कल के समय और भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति होगी जो लगातार
आपको लाभ देती रहेगी। नौकरी में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। जो छोटे-मोटे
व्यवधान आ रहे थे अब उनका समाधान हो जाने से मानसिक रूप से संतुष्टि
मिलेगी। इन दिनों आप अपने परिवार के साथ कोई बाहर जाने का कार्यक्रम बना
सकते हैं। पुराना चल रहा विवाद व तनाव समाप्त होने की उम्मीद बनी है।
सिंह:
समय प्रतिकूल बनने वाला है। प्रात:काल तक यह समय पक्ष का बना है।
तत्पश्चात् ग्रहस्थिति विपरीत बन जाएगी। अचानक कोई ऐसा अवरोध आएगा जो आपके
बनते हुए कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर देगा। व्यापार में पुराना किया गया
सौदा निरस्त हो सकता है। जो लोग परीक्षार्थी हैं उनके परिणाम भी अनुकूल आने
की उम्मीद नहीं लगती। संघर्ष और मेहनत करने के पश्चात् भी आशानुकूल परिणाम
नहीं मिलेंगे लेकिन किसी की मदद के द्वारा बनाना चाहे तो बन सकता है।
कन्या:
चंद्रानुकूलता शानदार बनी है जिसका परिणाम उत्तरोत्तर मिलता जाएगा। राजकीय
मामलों में विजयश्री मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठित, अनुभवी और वरिष्ठ
लोगों का अनुभव व मार्गदर्शन आपके रूके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगा
जिससे आप कठिन से कठिन कार्य को आसानी से बना लेने में सफलता अर्जित
करेंगे। परिचित व अपरिचित दोनों ही लोगों का समर्थन मिलता चला जाएगा। धन
प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।