khaskhabar.com: बुधवार, 08 अप्रैल 2020 08:20 AM (IST)
कर्क: यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। घर-परिवार के साथ मनोरंजन के लिए
समय निकाल पाएंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा या कोई आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती
है। कामकाज के मामले में अधिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी परन्तु वह आपको अभी
मिल नहीं पाएगी। नौकरी या व्यवसाय में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज अधिक साधन
जुटा पाएंगे। आर्थिक साधनों के अलावा अन्य साधनों पर भी ध्यान देंगे। आपके
अधीनस्थ सहयोगी आज अच्छा काम करके देंगे परन्तु कई कामों में से एक बीच में
रुक जाएगा और आप परेशान रहेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति को लेकर मन ही मन
में चिंता रहेगी और अपने पक्ष में सफाई देनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत
रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। मन की बातें कहने के लिए आज
श्रेष्ठ दिन है।
सिंह: आज दिनभर की गई मेहनत का शाम तक लाभ मिल जाएगा।
परेशानियों के होते हुए भी आप अपना काम निकालने में सफल हो जाएंगे। कोई
पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। ऋण के लेनदेन को लेकर आप थोड़ा सतर्क
रहेंगे तो आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार के कलह से दूर रहने में
ही सार है। अन्दरुनी बातों को लेकर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा परन्तु
कामकाज में व्यस्त हो जाने के कारण आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
सार्वजनिक स्थानों पर आप अपना पक्ष बहुत अच्छी तरह रख पाएंगे और अपने
कामकाज के प्रति लोगों को समझा पाएंगे। भाई-बहिनों से आज सार्थक वार्ता
होगी और उनके लिए समय भी अधिक निकाल पाएंगे। माता की मानसिक स्थिति को लेकर
आप लगातार चिंता में रहेंगे। आज पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी।
कन्या:
आज का दिन भाग्यशाली है। किसी विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। लोगों से
संबंध सुधरेंगे, जनसम्पर्क बढ़ेगा। कामकाज को लेकर मन में संतुष्टि का भाव
रहेगा। आज किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है या उसके लिए आवश्यक प्रबंध
हो जाएगा। आज अपना काम निकालने के लिए संबंधित लोगों के मन को पढऩा होगा
और फिर अपनी बात मुंह से निकालिए। निजी रिश्तों पर थोड़ा ध्यान देने की
आवश्यकता है, छोटी-छोटी बातें गहरा असर छोडऩे वाली हैं, कोई छोटी सी भी बात
स्वाभिमान का प्रश्न बन सकती है। आज बॉस प्रसन्न रहेंगे, किसी बड़े काम की
स्वीकृति दे सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्थानीय यात्रा के
कार्यक्रम बन सकते हैं परन्तु बाहर की यात्रा भी लाभ दे सकती है, यदि उसे
व्यवसाय से जोड़ दें।