Horoscope Today, 20 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जून 2020 08:21 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष : आज समय मध्यम फल देगा। मानसिक उद्वेग बना रहेगा। सन्तान के मामले में कुछ आवश्यक निर्णय लेने पड़ सकते है। अपने व्यवहार मेंं नम्रता लाना आवश्यक है। आवेश बढ़ाना ठीक नही है। अगला सप्ताह आपके लिए शानदार फल देने जाा रहा है। जिस समस्या से आप इन दिनों ग्रसित है उसका समाधान निश्चित रूप से अगले सप्ताह हो जाएगा। आज परिवार के रप्रकरणों में खर्च हो सकता है। किसी काम के बनवाने में जोड़-तोड़ करनी पड़ जाएगी। भाग-दौड़ करने पर भी सम्भव है सफलता नहीं मिलेगी लेकित प्रयास करते रहें। ग्रहों की अनुकूलता शीघ्र ही आपको अच्छा फल देने जा रही है। वृषभ :आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। चन्द्र व अन्य ग्रहो की प्रतिकूलता आपकों कि सी नई परेशानी में डाल सकती है। जो सुविधा कल तक आसानी से मिल रही थी, अब उसमे एकाएक अवरोध आ जाएगा। किसी से विवाद बढ़ाना ठीक नहीं है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जो लोग अब तक मित्र वत व्यवहार कर रहे थे, अब उनका रूख बदला बदला सा नजर आएगा। आजकल में कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा भी दे सकता है। अप्रिय बाते सामने आ सकती है। कारोबारी यात्रा स्थगित रखें। मिथुन :आज प्रत्येक कार्या मेंं सुविधा मिलेगी। पुराने मित्रों का अच्छा सहयोग मिल जाने से काम आसानी से बनते चले जाएंगे। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करना चाहते है तो पूरी तरह अनुकूल है। आपके द्वारा कुछ उत्साहवर्धक कार्य भी सम्पन्न होंगे जिससे आपकी शोहरत बढ़ेगी। अपने-पराये सभी का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। लाभदायक स्थिति अभी बनी रहेगी। प्रभूत्व बढ़ेगा। सफलता के साधन मिलते चले जाएंगे और परिश्रम का उचित प्रतिफल भी मिलेगा। इन दिनों आप दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का भी प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement