Horoscope Today, 16 Aug 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 16 अगस्त 2020 09:45 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण काम को संपन्न करने की खुशी रहेगीे। जो कार्य कई दिन से अटके हुए थे, उन्हे आज कर लें। आज मनोबल बनाए रखना होगा। संतान की तरफ से कुछ समस्याएं रहेंगी। पिता को लेकर थोड़ा सा परेशान रहेंगे। साथी के काम-काज में लाभ होगा। किसी विवाद में आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। भूमि-भवन के मामलों में चर्चा आगे बढ़ा सकते हैं। घर-परिवार के लोगोंं से अच्छे माहौल में मिलना-जुलना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो पद संबंधी कोई बाधा रहेगी यद्यपि कोई नुकसान नहीं होगा। साझेदारी के काम में लाभ होगा। सिंह: आज का दिन बहुत जटिलता भरा रहेगा। आपकी तीखी आलोचना होगी। घर में भी बड़ों से प्रति गुस्सा रहेगा पर आप अपने काम की जि़द में पीछे नहीं हटेंगे। श्रम बहुत करना पड़ रहा है, काम के घंटे बहुत बढ़ रहे हैं। गरिष्ठ भोजन का और खान-पान का असर देखने को मिलेगा। आज आपके आस-पास कोई खुशी का माहौल है, उसका लाभ उठाएं। संतान की ओर से शुभ समय चल रहा है। उनकी किसी योजना में सहमति प्रदान कर सकते है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ दिन है। आपकी कोई बात मान ली जाएगी। कन्या: आज का दिन शानदार है। किसी महत्वपूर्ण विवाद में आप विरोधी को मात दे सकते हैं। समय आपके अनुकूल होने से जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिल जाएगी। संतान को लेकर जो योजनाएं बना रहे हैं वह सफल होंगी। आप व्यवसायी हैं तो कोई अच्छा सहयोग आपको मिल सकता है। आप नौकरी करते हैं तो भी ऐसा हो सकता है कि आपको बड़ी सहायता मिल जाए। यात्रा मजबूरी में ही करनी होगी क्योंकि समय अनुकूल है। रहस्यविद्याओं में रुचि बढ़ेगी। पूजा पाठ में ज्यादा समय बीतेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement