Horoscope Today, 11 Sept 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 08:07 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क: आज चन्द्रमा ठीक नहीं है अत: कोई यात्रा नहीं करें। यात्रा के शुभ परिणाम नहीं आयेंगे। घर में या आपके आजीविका के स्थान पर वातावरण थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। कामकाज में कई तरह की बाधायें आयेंगी। जिस काम के बारे में सोचेंगे, उसी में देरी हो जायेगी। यदि नौकरी करते हैं तो पद सम्बन्धी चिंता रहेगी। व्यवसाय करते हैं तो लेन-देन की चिंता रहेगी। आज कोई उधारी भी चुकानी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में आंशिक लाभ होगा परन्तु आपको चिंता बनी ही रहेगी। बड़े बुजुर्ग का आशिर्वाद मिल सकता है। यह बात किसी समारोह में होना सम्भव है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु पिता के स्वास्थ्य की चिंता ज्यादा रहेगी। आवेश में आकर आज कोई काम बीच में नहीं छोड़ें। सिंह: आज प्रात: से ही स्वभाव में गर्मी रहेगी। अज्ञात कारणों से आप मन ही मन क्रोधित और असंतुष्ट रहेंगे। हर काम में देरी हो रही है और आप टिक कर काम नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपने कोशिश की तो एक-दो व्यक्तियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। संतान पर आधारित किसी योजना को आप आगे बढ़ा सकते हैं, थोड़ा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आलोचनाओं के बाद भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें, इन दिनों गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कुछ ज्यादा ही है। भौतिक सुख-साधनों में कोई न कोई समस्या इन दिनों बनी रहेगी। लोगों से काम लेना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा। माता के स्वास्थ्य की विशेष चिंता रहेगी। कन्या: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। कोई विशेष उत्तरदायित्व मिल सकता है। कई बाधाओं के होते हुए भी आप काम ऐसा कर पायेंगे। आज आपकी प्रशंसा दिन है, किसी सभा-सोसायटी में या सार्वजनिक रूप से आपकी रीति-नीति की प्रशंसा होगी। कोई अत्यंत प्रिय आपको उपहार दे सकता है। धार्मिक कार्यों में कुछ खर्च करने की सोचेंगे परन्तु आज दैनिक पूजा पाठ में भी आपको पूरा समय देने की आवश्यकता है। किसी कारण से जल्दी बनी रहेगी। आज अचानक अपनी कार्य प्रणाली में हल्का संशोधन करेंगे, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ तो सीमित मात्रा में रहेगा परन्तु कार्य सम्पादन अच्छा हो जायेगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement