आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2020 08:20 AM (IST)
मकर: आज कोई महत्वपूर्ण
फैसला कर सकते हैं। आज लिए गए निर्णय काफी दिनों तक काम आएंगे। भाग-दौड़
करनी पड़ सकती है। एक स्थान पर टिककर काम नहीं कर पाएंगे। आज कार्य नीति
में थोड़ा बहुत परिवर्तन करेंगे और उसके सुपरिणाम सामने आएंगे। आपका
कार्य-कौशल बढ़ रहा है और आप किसी विशेषज्ञ की मदद आज लेंगे। दोपहर के बाद
आपका जनसंपर्क तेजी से बढ़ेगा और कुछ नए लोग आपके साथ काम करने की इच्छा
जताएंगे। जीवनसाथी के व्यवसाय के लिए थोड़ा सा कठिन समय है, उनको
स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आपको उस
पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
कुंभ: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला है
जिसमें एक तरफ तो आप कोई शानदार निर्णय लेकर उसे लाभ में बदल लेंगे तो
दूसरी तरफ किसी के विरुद्ध आपको कार्यवाही करनी पड़ सकती है। यह प्रतिशोध
की कार्यवाही भी हो सकती है। जिनके विवाह संबंध की बातें चल रही हैं उनके
लिए दिन ठीक है। किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है या समूह में कोई आचरण
करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवसाय में निश्चित लाभ होगा, वह काम-काज
को आगे बढ़ाएंगे। भाई-बहिनों से आज निकट संपर्क रहेगा। जिस स्थान पर आप काम
कर रहे हैं आज वहां से बाहर कहीं जाना पड़ सकता है।
मीन: आज किसी सोचे
हुए काम में थोड़ी बहुत रुकावट रहेगी। आप जितना सोच पा रहे हैं, उस श्रेणी
की सफलता नहीं मिलेगी। राशि से आठवें शनि आपकी कार्य-पद्धति में पूरी तरह
संशोधन चाहते हैं और कार्य बदलने की भी प्रेरणा देते हैं। आज इसी दिशा में
चिंतन करेंगे। घर-परिवार में उठना-बैठना होगा। हो सकता है कि बड़ी दावत में
भी शामिल हों। आपके विरोधी एकदम उग्र हो जाएंगे और आपको उनकी की हुई
कार्यवाही भुगतनी पड़ेगी। आपको हानि नहीं होगी परंतु समस्या बनी रहेगी। घर
में तो थोड़ा सा कलह का सा वातावरण रहेगा परंतु आजीविका स्थल पर काम अच्छा
चलेगा। किसी अधिकारी को खुश करना पड़ सकता है।