Horoscope Today, 05 Sept 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2020 08:19 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज भाग्यशाली दिन है, सोचे हुए काम उसी तरीके से होंगे जैसे कि आपने योजना बना रखी थी। आर्थिक दृष्टि से साधारण ही रहेगा बल्कि खर्चों को रोकने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। संतान की तरफ से थोड़ा बहुत मन में खिन्नता रहेगी क्योंकि वह अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा-पाठ में भी मन लगेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो किसी गलती पर नीचा देखने पड़ेगा। घर-परिवार के मामलों में कुछ शांति आएगी। कई लोगों के साथ मिलना व उठना-बैठना होगा और विचारों का आदान-प्रदान होगा। लेन-देन में हाथ ठीक रहेगा और आप वादे निभा पाएंगे। सिंह: आज यात्रा का दबाव पूरी तरह बना रहेगा परंतु यात्रा कष्टदायी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा नहीं करें क्योंकि उसमें नुकसान हो सकता है। खान-पान में बहुत लापरवाही बरतेंगे, जिसकी वजह से पाचन या गैस संबंधी समस्या हो सकती है। संतान के लिए आज का दिन अति शुभ है। आपका कोई प्रतिनिधि आज कोई बहुत अच्छा काम कर सकता है। आप जितना अधिक प्रोत्साहित करेंगे, उतना ही अच्छा कार्य-संपादन होगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी, दवाइयां खानी पड़ेंगी। आप स्वयं को भी सर्दियों से होने वाली समस्याओं से बचना चाहिए। आज ऐसा कोई भी कार्य ना करें जो सार्वजनिक आलोचनाओं में बदल जाए। कन्या: निजी मामलों में आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। आप सामान्य रूप से कार्य करेंगे तो आज कार्य-संपादन उच्चकोटि का होगा और बहुत प्रशंसा मिल सकती है। आज आपकी काम-काज की शैली बहुत शानदार रहेगी और आप निर्धारित से शायद अच्छा काम कर पाएंगे। माता-पिता से बहुत निकटता मिलेगी या कुछ दिल की बातें कर पाएंगे। कोई अचानक आर्थिक लाभ की परिस्थिति बन सकती है। लाभ हाथ में भी नहीं है, तब भी तय हो सकता है। अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय में आप किसी की सलाह लेकर ही चलें, इसके दूरगामी परिणाम आएंगे। जीवनसाथी के काम में लाभ होगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement