Holi milan ceremony and cultural evening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 8:52 PM (IST)
होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या
भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर द्वारा स्थानीय गिरीश रिसोर्ट में फागुनोत्सव-2017 होली स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर शिवसिंह भौंट उपस्थित हुए। लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन आर.पी. शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन लायन राकेश बंसल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक चैधरी उदयभान सिंह अपने अनेक समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए। समारोह में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन रमेशचंद सिंघल, क्लब अध्यक्ष लायन प्रेमपाल सिंह, क्लब के सचिव लायन विनोद सिंघल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब के लायन राकेश मित्तल, लायन ओ.पी. सिंघल, लायन अवतार सिंह संधु, लायन सतीश जैन, लायन मुनेश गुप्ता, लायन संजय गोयल सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ.अशोक कुमार गुप्ता ने किया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement