Holi is also playing keen colors on khaki, officers with the officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाकी पर भी छाई रंगों की खुमारी, अधिकारियों के संग जवान खेल रहे हैं होली

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 11:03 AM (IST)
खाकी पर भी छाई रंगों की खुमारी, अधिकारियों के संग जवान खेल रहे हैं होली
जयपुर। गुलाबी नगरी में धुलंडी मनाने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवान भी होली के रंग में रंग गए। पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन, कमिश्नरेट एवं शहर के विभिन्न थानों में पुलिस जवानों ने अधिकारियों संग होली मनाई। पुलिस लाइन में आला अधिकारी जवानों के संग होली के उत्साह में खोए हुए हैं। डीजीपी मनोज भट्ट सहित अनेक आला अधिकारी यहां मौजूद हैं। जयपुर कमिश्नरेट में कमिश्नर संजय अग्रवाल होली खेलने के बाद पुलिस लाइन जाएंगे, जहां वह आलाधिकारियों के साथ होली के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ट्रैफिक कंट्रोल रूम यादगार में होली खेली जा रही है, जहां पर ट्रैफिक डीसीपी और चारों एसीपी ट्रैफिक के जवान और ट्रैफिक के वार्डन मौजूद हैं। वही बताया जा रहा है कि जोधपुर में गत दिनों हुई एक कांस्टेबल की मौत के कारण होली नहीं खेली जा रही है। लेकिन अभिवादन स्वरूप सभी को गुलाल का टीका लगाया जा रहा है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement