Advertisement
मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण होली समारोह और मेला पर रोक लगी

चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यह आवश्यक है कि आगामी त्यौहार होली आदि घर पर ही मनाए जाएं। इन त्यौहारों पर चल समारोह प्रतिबंधित रहेंगे। कहीं भी भीड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में मेले प्रतिबंधित रहेंगे। जिन जिलों में कोरोना के कम मामले हैं, उन्हें छोड़कर बाकी सभी में सामाजिक गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी। सीमित संख्या के साथ आवश्यक सामाजिक गतिविधियां जिला प्रशासन की अनुमति से की जा सकेंगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


