HM Rajnath singh high level meeting to review security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा को लेकर राजनाथ ने की CISF और NSG प्रमुखों के साथ बैठकें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 6:02 PM (IST)
सुरक्षा को लेकर राजनाथ ने की CISF और NSG प्रमुखों के साथ बैठकें
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) सहित महत्वपूर्ण केंद्रीय सुरक्षाबलों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये सामान्य बैठकें थीं, लेकिन भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर महत्वपूर्ण थी। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने सीआईएसएफ के महानिदेशक ओ. पी. सिंह और एनएसजी के महानिदेशक सुधीर प्रताप सिंह से मुलाकात की।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement