Hizbul chief operational commander Saifullah killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिजबुल का चीफ ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह ढेर

khaskhabar.com: रविवार, 01 नवम्बर 2020 6:18 PM (IST)
हिजबुल का चीफ ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह ढेर
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांड डॉ. सैफुल्लाह पुलिस और सुरक्षाबल के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले के रंगरेठ में रविवार को हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मई में रियाज नाईकू के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख बन गया था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन को पुलिस द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर क्षेत्र में दबिश दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरु हो गई और सैफुल्लाह मारा गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement