Hit and run case in Delhi, cyclist crushed by car, died on the spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में हिट एंड रन केस, साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2024 11:42 AM (IST)
दिल्ली में हिट एंड रन केस, साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के आश्रम इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां साइकिल सवार को तेज रफ्तार लक्जरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना के बाद मौके चालक फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर एक साइकिल सवार को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के कल्याणपुरी में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक तेज रफ्तार में आ रही कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान, कार सवार आरोपी मौके से भागने के प्रयास में था। लेकिन, घटना के दौरान वहां की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement