Historic Success of Gujarat Commonwealth Games 2030 Hosting Ceremony Welcomed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर ऐतिहासिक सफलता का चिंतन शिविर में स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025 1:37 PM (IST)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर ऐतिहासिक सफलता का चिंतन शिविर में स्वागत
गांधीनगर । गुजरात को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर इस ऐतिहासिक सफलता का धरमपुर स्थित श्रीमद् राजचंद्र आश्रम में आयोजित ‘सामूहिक चिंतन से सामूहिक विकास की ओर’ थीम आधारित चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन की बोली में भारत को मिली जीत के चलते गुजरात को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर इस अविस्मरणीय घड़ी का स्वागत करने के लिए आश्रम के पैवेलियन में सीएम भूपेंद्र पटेल तथा उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी तथा गाजे-बाजे के साथ ऊष्मापूर्ण स्वागत किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर इस क्षण का स्वागत किया। इस ऐतिहासिक सफलता के उत्सव का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात को मिली, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और दूरदर्शिता का परिणाम है। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। पीएम मोदी का विजन है कि दुनिया का कोई देश यदि कर सकता है, तो भारत भी कर ही सकता है, इसी विश्वास से आज हम हर क्षेत्र में विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गेम्स के लिए जो इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, उसी के कारण आज यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों के परिणामस्वरूप कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के भारत में आयोजन को मंजूरी मिली है। उनके मार्गदर्शन में इन गेम्स द्वारा भारत की धरती पर दुनिया का स्वागत करने और देश को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए हम तैयार हैं।
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ''यह भारत देश के लिए गौरव की बात है। कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, ऐसे में उसके नेतृत्व का अवसर गुजरात को प्राप्त हुआ, यह गौरवशाली क्षण है। पीएम मोदी ने 20 वर्ष पहले जो परिश्रम किया था, उसका फल आज हमें मिला है। खेल विभाग का टीम टीमवर्क, प्रेजेंटेशन की सफलता के जरिए गुजरात और अहमदाबाद को मेजबानी मिली है, जिसके लिए सभी को अभिनंदन देता हूं।''
हर्ष संघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में सफलता मिल रही है। जिस तरह कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिली, उसी प्रकार ओलंपिक की मेजबानी भी मिले, इसके लिए प्रयास जारी हैं। यह सिर्फ शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने टीम लीडर के रूप में उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूरे भारत को गर्व हो, इस प्रकार गुजरात की टीम कार्य कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement