Hindustan Zinc received 50 awards in Quality Circle Forum Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 8:34 PM (IST)
क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार
भीलवाड़ा । वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, सीसा और चांदी के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें चैप्टर कन्वेंशन में तीन व्यापक श्रेणियों के तहत 50 पुरस्कार जीतकर शानदार जीत हासिल की। सम्मेलन का आयोजन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया,राजसमंद चैप्टर द्वारा किया गया जिसका विषय बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता अवधारणाओं का पोषण था। संबद्ध अवधारणा,काइजेन और गुणवत्ता सर्कल में हिन्दुस्तान जिंक ने 44 स्वर्ण और 6 रजत पुरस्कार जीते। इस वर्ष सम्मेलन में 10 से अधिक उद्योगों की 94 टीमों के 430 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इसमें उद्योगों के महत्वपूर्ण हितधारक थे जिन्होंने उद्योगों,मैन्युफैक्चरिंग, थर्मल पावर,केमिकल,सेवा क्षेत्र,शिक्षा,स्वास्थ्य,ग्रामीण क्षेत्रों,समाज आदि में शिक्षा,प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और गुणवत्ता अवधारणाओं के कार्यान्वयन के बारे में बातचीत और चर्चा साझा की। कंपनी की इकाइयों,रामपुरा आगुचा माइन्स ने एलाइड कॉन्सेप्ट में 3 स्वर्ण पुरस्कार और 1 रजत पदक जीता,दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स ने अलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता, सिंदेसर खुर्द खदान ने काइजन और क्वालिटी सर्कल श्रेणी के तहत 4 स्वर्ण और काइजन,राजपुरा के तहत 1 रजत जीता। दरीबा माइंस ने एलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 4 गोल्ड जीते,जिंक स्मेल्टर देबारी ने एलाइड कॉन्सेप्ट और क्वालिटी सर्कल में 5 गोल्ड अवार्ड जीते और चंदेरिया ने एलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 5 गोल्ड अवार्ड और 1 सिल्वर अवार्ड जीते और जावर माला माइन ने एलाइड के तहत 5 गोल्ड और 1 सिल्वर अवार्ड जीते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement