Advertisement
हिन्दुस्तान जिंक का आईआईटीएफ 2025 में शानदार प्रदर्शन, ‘जंग के खिलाफ जिंक’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र

पवेलियन में रखा गया पुराना विंटेज प्रिया स्कूटर लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसे दो हिस्सों—एक गैल्वनाइज्ड और दूसरा नॉन-गैल्वनाइज्ड—में विभाजित कर प्रदर्शित किया गया। इस अनोखे प्रदर्शन ने दर्शकों को साफ तौर पर समझाया कि गैल्वनाइजेशन कैसे जंग और क्षरण से सुरक्षा प्रदान करता है और धातु की आयु बढ़ाता है।
सराहना और शानदार प्रतिक्रिया
खनन मंत्रालय की संयुक्त सचिव फरीदा नाइक ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘जंग के खिलाफ जिंक’ सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह एक्टिवेशन अपनी स्पष्टता, सहभागिता और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता के कारण माइनिंग पवेलियन का प्रमुख शैक्षिक आकर्षण बन गया।’
ऑन-ग्राउंड इंटरैक्शन में भी आगंतुकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिंक और गैल्वनाइजेशन पर आधारित क्विज में 2,000 से अधिक विज़िटर्स ने हिस्सा लिया। स्टॉल पर पूरे मेले के दौरान 1 लाख से अधिक आगंतुकों की आवाजाही कंपनी की पहल के प्रति बढ़ती जन-रुचि को दर्शाती है।
कंपनी के सीईओ ने बताई अभियान की भावना
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा, “आईआईटीएफ 2025 में हमारा उद्देश्य गैल्वनाइजेशन जैसे तकनीकी विषय को आसान और विजुअली समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करना था। ‘जंग के खिलाफ जिंक’ एक्टिवेशन ने बेहतरीन रूप से यह संदेश दिया कि जंग से सुरक्षा केवल व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अवसंरचना निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। हमें मिली व्यापक प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि इस विषय पर सार्वजनिक जागरूकता बेहद जरूरी है।”
अन्य प्रमुख आकर्षण: एआर-वीआर माइन टूर से लेकर क्रिटिकल मिनरल मिशन तक
हिन्दुस्तान जिंक के पवेलियन में कई इंटरैक्टिव और तकनीकी इंस्टॉलेशन भी प्रदर्शित किए गए, जिनमें शामिल थे— क्रिटिकल मिनरल मिशन पर आधारित RFID-सक्षम इंस्टॉलेशन, एआर-वीआर आधारित माइन टूर, जिसमें रामपुरा आगुचा माइन और चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर का वर्चुअल अनुभव
स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक, 99.997% शुद्ध चाँदी
इकोजेन — एशिया का पहला लो-कार्बन ग्रीन जिंक : साथ ही, कंपनी की प्रमुख सामाजिक विकास परियोजनाएँ ‘सखी’ और ‘उपाया’ भी पवेलियन में प्रदर्शित की गईं, जिससे हिंदुस्तान जिंक की सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी।
आईआईटीएफ 2025 में हिन्दुस्तान जिंक की सक्रिय और सशक्त उपस्थिति न केवल जंग की रोकथाम और सामग्री सुरक्षा पर जन-जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि भारत के क्रिटिकल मिनरल मिशन और देश के लिए टिकाऊ, दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान विकसित करने में कंपनी की गहरी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


