Hindu Parv Mahasabha met DC on the encroachment notice sent to religious institutions, got relief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धार्मिक संस्थानों को भेजे अतिक्रमण नोटिस पर हिंदू पर्व महासभा ने डीसी से की मुलाकात, मिली राहत

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जुलाई 2025 11:14 PM (IST)
धार्मिक संस्थानों को भेजे अतिक्रमण नोटिस पर हिंदू पर्व महासभा ने डीसी से की मुलाकात, मिली राहत
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हिंदू पर्व महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त नितिन यादव से मुलाकात कर नगर निगम और प्रशासन द्वारा मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों को कथित अतिक्रमण के संबंध में भेजे गए नोटिसों पर आगे कोई कार्रवाई शुरू न करने का अनुरोध किया। इस प्रतिनिधिमंडल में महासभा के अध्यक्ष बी.पी. अरोड़ा, महासचिव कमलेश चंद्र सूरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, और विभिन्न मंदिरों/धार्मिक स्थलों के अध्यक्ष शामिल थे। बैठक के दौरान, अरुण सूद ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक मामले की गहन समीक्षा करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से कई अत्यंत प्राचीन हैं और कुछ तो चंडीगढ़ शहर की स्थापना से भी पहले से अस्तित्व में हैं। सूद ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ धार्मिक स्थान निजी संपत्ति पर बने हुए हैं और अधिकांश वर्ष 2009 से पहले से मौजूद हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए, मंदिरों/संस्थानों के प्रबंधन के पक्ष को सुना जाए और प्रत्येक मामले का व्यक्तिगत रूप से परीक्षण (केस टू केस एग्जामिन) किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि हिंदू पर्व महासभा, जो सभी मंदिरों का एक प्रतिनिधि निकाय है, को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए।
अरुण सूद ने जानकारी दी कि कुछ मंदिरों एवं धार्मिक स्थानों ने अपना पक्ष रखने हेतु आवश्यक दस्तावेज चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में 30 जून को जमा करवा दिए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि मंदिरों को आवश्यक कागजात जमा करने के लिए बहुत कम समय दिया गया है, इसलिए उसकी अवधि 15 दिन आगे बढ़ा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सभी मंदिरों एवं धार्मिक संस्थानों की तरफ से एक ज्ञापन भी सौंपा।
उपायुक्त नितिन यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हाई कोर्ट बेंच की आगामी तिथि को ध्यान में रखते हुए, कागजात जमा करने की समय सीमा की अवधि बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने वर्ष 2009 से पहले निर्मित मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की केस टू केस स्टडी करने का भी आश्वासन दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि वह धार्मिक स्थलों के हित में उचित कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement