Advertisement
हिमंता बिस्वा ने हेमंत सोरेन से पूछा कि झारखंड में क्यों लागू नहीं कर रहे राहुल गांधी की खटाखट स्कीम ?

झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनोनीत किए जाने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा एक महीने में तीसरी बार रांची आए हैं। उन्होंने राज्य के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार घुसपैठियों के संरक्षण में जुटी है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू की धरती घुसपैठियों की धरती बन रही है। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल गई। लव जिहाद, लैंड जिहाद चरम पर है। आदिवासी बेटियों से बांग्लादेशी घुसपैठिए शादी कर जमीन कब्जा कर रहे। राज्य में ऐसा कानून होना चाहिए, जिससे घुसपैठिए आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


