द न्यूयॉर्क टाइम्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से हैक हुए हिलेरी
के एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा, हम इस भय में जीते हैं कि वहां
एक तख्तापलट होगा, यह कि जेहादी सरकार पर अपना नियंत्रण कर लेंगे, वे
परमाणु हथियारों तक पहुंच बनाएंगे और आपको आत्मघाती परमाणु हमलावरों से
जूझना पडेगा।
समाचार पत्र ने द वॉशिंगटन फ्री बीकॉन बेवसाइट पर जारी 50 मिनट के ऑडियो का
हवाला दिया। समाचार पत्र ने कहा कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी
ने गत फरवरी में वर्जीनिया में बंद दरवाजे में हुए एक फंड रेजर कार्यक्रम
में कहा, भारत के साथ अपनी शत्रुता जारी रखते हुए पाकिस्तान सामरिक परमाणु
हथियार बनाने को तेजी से काम कर रहा है।