High tension wire fell on train near Saraikela in Jharkhand, many passengers injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड में सरायकेला के पास ट्रेन पर गिरा हाईटेंशन तार, कई यात्री जख्मी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 11:02 AM (IST)
झारखंड में सरायकेला के पास ट्रेन पर गिरा हाईटेंशन तार, कई यात्री जख्मी
जमशेदपुर । झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। इनमें से एक की मौत की खबर आ रही है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है।
बताया गया कि हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई। इससे यात्रियों को तेज झटके लगे।
हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है।
इस बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement