Heroin courier parcel worth Rs 7.5 crore seized at Indira Gandhi International Airport -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर साढ़े सात करोड़ का हेरोइन का कूरियर पार्सल जब्त

khaskhabar.com: रविवार, 04 जुलाई 2021 2:23 PM (IST)
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर साढ़े सात करोड़ का हेरोइन का कूरियर पार्सल जब्त
नई दिल्ली । इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) पर एक अफ्रीकी पते से दिल्ली-एनसीआर जाने वाले एक कूरियर पार्सल को जब्त कर लिया गया है। उस पार्सल में बेंगल और एक फोल्डर में छिपाकर 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एजेंसी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत सीमा शुल्क (निवारक) दिल्ली की एक टीम ने एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आईजीआईए में एक नए कूरियर टर्मिनल पर अवैध खेप को जब्त कर लिया। सीमा शुल्क ने एक बयान में कहा, "ये खेप दिल्ली-एनसीआर में एक अफ्रीकी पते से आई थी जिसे गंतव्य वाले पते पर भेजी जानी थी।" जांच करने पर, एजेंसी ने कहा, हेरोइन की बरामद खेप को बहुत परिष्कृत तरीके से बेंगल और एक फोल्डर में छुपाया गया था।
एक बयान में कहा गया, "हमने 2 जुलाई को आईजीआई हवाई अड्डे पर एक कूरियर से 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी जांच जारी है और अनुवर्ती कार्रवाई जारी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement