कुरुक्षेत्र। बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सम्मलित होंगी। गीता जयंती समारोह में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक ग्रुप के बेहतरीन कलाकारों को भी आंमत्रित किया जाएगा। उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अहम पहलुओं पर बातचीत करते हुए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही गीता जयंती समारोह को इस वर्ष अंतर्राराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर जहां अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन होगा, वहीं हरियाणा के 126 खंडों में भी गीता जयंती की छटा बिखरेगी।