Heavy Rains And Flash Floods In Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP में बाढ़,5 लोग पेड पर, हेलिकॉप्टर से...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जुलाई 2016 08:18 AM (IST)
MP में बाढ़,5 लोग पेड पर, हेलिकॉप्टर से...
भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, सडक़ों पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो रहा है, और घरों में पानी घुसने से मुसीबतें बढ़ गई हैं। कई गांवों का अन्य क्षेत्र से संपर्क टूट गया है। रीवा जिले में टमस नदी में फंसे तीन लोगों को 24 घंटे बाद सेना के हेलिकॉप्टर ने बचा लिया गया। बुधवार शाम नदी में अचानक पानी बढ़ गया था। जान बचाने के लिए सातों पेड़ पर चढ़ गए और किसी तरह रात गुजारी। गुरुवार सुबह चार लोग तैरकर बाहर निकल गए। तीन वहीं फंसे रहे। उन्हें मोटर बोट से बचाने की कोशिश की गई लेकन वह भी बह गई। शाम को सेना ने उन्हें हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। रीवा जिले में गुरुवार को मछली पकडऩे गए सात लोग बाढ़ में फंस गए। वे जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) धर्मेद्र मिश्रा ने बताया कि पेड पर चढे लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई और  हेलीकॉप्टर भी बुलाया गया। पांचों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पांच सैलानियों का नहीं लगा सुराग

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement