भोपाल। पिछले
एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से मध्यप्रदेश में भारी तबाही हुई है।
बारिश की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के सतना, पन्ना,
नरसिंहपुर, होशंगाबाद और बैतूल में भारी बारिश हुई है, यहां राहत और बचाव
के लिए SDRF की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित 6 जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई निचले स्थानों पर बाढ़ का पानी आ गया है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लेकिन, शनिवार को भोपाल में ऐसा मामला सामने आया जिसको सुनकर आप भी मायूस हो जाओगे। यहां एक लडके ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद 20 लोगों को पानी से जिंदा बचा लिया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा पाया।