Advertisement
उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

30 जून को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने और पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है जिसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 1 जुलाई को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र और अति तीव्र दौर की संभावना है। विभाग ने इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


