Advertisement
कोलकाता में झमाझम बारिश, मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम पर पड़ सकता है असर

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
अगले कुछ घंटों में हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। गरज के साथ बैछार पड़ सकती है और इसे लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह बारिश बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र का नतीजा है। यह सिस्टम धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के जिलों और कोलकाता में शनिवार तक बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह दबाव क्षेत्र 17 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है।
वर्तमान में, यह डिप्रेशन पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह ओडिशा के गोपालपुर से 190 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुरी से 230 किलोमीटर दक्षिण, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 190 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, विशाखापट्टनम से 250 किलोमीटर पूर्व और पारादीप से 310 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।
गुरुवार रात तक यह एक गहरे दबाव क्षेत्र का रूप ले लेगा और ओडिशा-आंध्र तट पर गोपालपुर और पारादीप में प्रवेश करेगा।
इस बीच, रविवार तक उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की आशंका है। शनिवार को इन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर, और मालदा जिलों में भी इन दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


