Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई जगहों पर जलजमाव

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "धौला कुआं से गुड़गांव तक का रास्ता जीजीआर-पीडीआर पर जलजमाव के कारण काफी व्यस्त है। यातायात 1 लेन में चल रहा है। असुविधा के लिए खेद है।"
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास पर जलभराव की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, "एमबी रोड पर बाधित यातायात मथुरा रोड पर डायवर्ट किया गया है।"
उन्होंने ट्वीट किया, "जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है। असुविधा के लिए खेद है। आजाद मार्केट अंडरपास 1.5 फीट जलभराव के कारण बंद है, कृपया इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। असुविधा के लिए खेद है।"
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, "दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 138.8, लोदी रोड में 149.0, रिज में 149.2, पालम में 84.0 और आया नगर में 68.2 मिमी बारिश हुई।"
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों बाद मानसून ने वापसी की है।
हाल ही में मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


