Advertisement
हिरण शिकार मामले में सुनवाई टली, 6 मार्च को होगी अंतिम बहस

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपतसिंह राजपुरोहित ने 27 जनवरी को कांकाणी गांव की सरहद में वर्ष 1998 में दो काले हिरणों का गोली मार कर शिकार करने के आरोप फिल्म अभिनेता सलमान खान को सुनाए थे। वहीं सैफ अली खान, नीलम, तब्बू व सोनाली बेंद्रे को दोनों काले हिरणों का शिकार करने के लिए सलमान को उकसाने के आरोप सुनाए गए थे। उस समय सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूर्णतया निराधार बताया।
फिल्मी सितारों का कहना था कि उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग से फुर्सत तक नहीं मिल पाती थी और सुरक्षा कारणों से वे सैट छोड़ कहीं बाहर निकल ही नहीं सकते थे। ऐसे में शिकार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। अपने बचाव में साक्ष्य पेश करने के लिए सभी फिल्मी सितारों ने न्यायालय से कुछ समय मांगा था। इस पर न्यायालय ने पंद्रह फरवरी को साक्ष्य पेश करने का आदेश दिया, लेकिन इनकी तरफ से किसी प्रकार का साक्ष्य पेश नहीं किया गया। इस पर न्यायालय ने एक मार्च से अंतिम बहस शुरू करने का आदेश दिया जो अब 6 मार्च से शुरू होगी।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


