Hear me before deciding on AIADMK symbol says Dhinakaran to Election Commission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EC से बोला दिनाकरन गुट: फैसला लेने से पहले हमारा पक्ष भी सुनें

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 3:55 PM (IST)
EC से बोला दिनाकरन गुट: फैसला लेने से पहले हमारा पक्ष भी सुनें
नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम के दिनाकरन गुट ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष एक कैविएट दाखिल किया ताकि हाल में ई.के.पलनीस्वामी व ओ.पन्नीरसेल्वम गुटों के विलय के बाद इनके द्वारा जमा की गई किसी भी याचिका पर कोई फैसला लेने से पहले निर्वाचन आयोग उसका पक्ष भी सुने। कर्नाटक की एआईएडीएमके इकाई के प्रमुख पुगाझेनडी व नमक्कल जिले के सचिव व पूर्व सांसद अनबझगन ने इन मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के समक्ष यह याचिका दाखिल की है कि इसके विरोधी गुट अपने पहले के दाखिल हलफनामा को वापस लेंगे, जिसके कारण इस साल की शुरुआत में दो पत्ती चुनाव चिन्ह को जब्त कर लिया गया था। दिनाकरन गुट द्वारा मंगलवार को दाखिल केविएट में कहा गया है कि इस मामले में एआईएडीएमके (अम्मा) गुट से महासचिव वी.के.शशिकला व उप महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन को सुना जाना चाहिए। जे.जयललिता के निधन के बाद प्रतिद्वंद्वी गुटों ने निर्वाचन आयोग से संपर्क कर अप्रैल में होने वाले आर.के.नगर विधानसभा उप चुनाव के लिए दो पत्ती चुनाव चिन्ह की मांग की थी। इस चुनाव में नतीजों को प्रभावित करने के लिए धन का इस्तेमाल करने के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इस उप चुनाव में पन्नीरसेल्वम गुट को एआईएडीएमके (पुराची थैलीवी अम्मा) व दिनाकरन गुट को एआईएडीएमके (अम्मा) के रूप में मान्यता दी गई थी। दिनाकरन ने एआईएडीएमके (अम्मा) के उम्मीदवार के तौर इसमें चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement