HC bans cock fighting in andhra, telangana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंध्र,तेलंगाना में मुर्गो की लडाई पर रोक

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 01:47 AM (IST)
आंध्र,तेलंगाना में मुर्गो की लडाई पर रोक
हैदराबाद। हैदराबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को मुर्गो की लडाई पर लगी रोक को बरकरार रखते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों को यह सुनिश्चित करने को निर्देश दिया कि संक्रांति उत्सव के दौरान मुर्गो की लडाई का आयोजन ना हो। अदालत ने न केवल संक्रांति उत्सव, बल्कि मुर्गो की लडाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों तेलुगू राज्यों के लिए समान हाईकोर्ट ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड,ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल/इंडिया, पीपुल फॉर एनिमल और अन्य संगठनों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकार्ता अदालत के संज्ञान में लाए कि इस प्रथा पर रोक और पूर्व में दिए अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए हर साल संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को मुर्गो की लडाई का आयोजन होता है।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement