Advertisement
हजारीबाग हिंसा : भाजपा विधायकों का आरोप, 'प्लानिंग के तहत हिंदुओं को बनाया निशाना'

उन्होंने कहा, "मैं पूरी घटना के बारे में बता देता हूं कि वहां महाशिवरात्रि के अवसर पर लाउडस्पीकर लगाया जा रहा था, उसी बीच कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आए और उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा और उन्हें बता दिया गया कि महाशिवरात्रि के चलते लाउडस्पीकर बजेगा। जब मौके से प्रशासन चला गया तो कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। एक प्लानिंग के तहत घरों में रखे पत्थरों को बरसाया गया। काफी लोग इसमें चोटिल हुए हैं, इस घटना के चलते प्रशासन भी लाचार हो गया और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा।"
अमित यादव ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हजारीबाग हिंसा के बाद 24 हिंदुओं पर मुकदमा दर्ज किया और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज देखने चाहिए और इसके बाद निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


