Advertisement
क्या सीएम अशोक गहलोत के सियासी जाल में फंस गए पीएम नरेंद्र मोदी !

इतना ही नहीं, ताजा.... बीजेपी के जिस पोस्टर में किसान की जमीन कर्ज से नीलाम होने का दावा किया गया, उस किसान ने खुद पर एक रुपया भी कर्ज नहीं होने की बात कहकर पोस्टर को झूठा करार दिया, इस मामले में किसान के सामने आने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है और किसान माधुराम जयपाल को पोस्टर हटवाने का आश्वासन दिया है ।
याद रहे, जैसलमेर के रामदेवरा में रिखियों की ढाणी के रहने वाले किसान माधुराम जयपाल और उनके बेटे भूराराम से सीएम अशोक गहलोत ने मुलाकात की और बीजेपी के झूठ से उपजी उनकी परेशानी को सुना-समझा ।
मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात का सीएम गहलोत ने पूरा वीडियो जारी किया है, जिसमें किसान ने सीएम को पूरी बात बताई और कहा कि- उसे बेवजह बदनाम कर दिया गया, उस पर एक रुपया भी कर्ज नहीं है, इतना बदनाम हो गए कि रात को जिस ढाबे पर चाय पीने रुके उसने पहले पैसे लिए?
सीएम से बातचीत में किसान के बेटे ने कहा- नाम बदनाम हो गया, सब लोग बोलते हैं कि तुम्हारी जमीन गई, नीलाम हो गई, किसान ने कहा- गांव-गांव में फोटो लगा दी, किसान के बेटे ने कहा- रात को हम चाय पीने रुके थे, होटल वाले ने पोस्टर देख रखा था, उन्होंने पहले पैसे ले लिए, सीएम गहलोत ने इस पर कहा- मतलब, विश्वास खत्म हो गया? किसान के बेटे ने कहा- बिल्कुल विश्वास खत्म हो गया, गांव में तो फुल विश्वास खत्म हो गया, लोग गांव में कहते हैं तुम तो कर्ज में डूबे हुए हो!
सियासी सयानों का मानना है कि सीएम अशोक गहलोत हर मोर्चे पर जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी को मात देते रहे हैं, ऐसे में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पीएम मोदी को सियासी झटका देनेवाले साबित हो सकते हैं?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


