Haryana will benefit from Hartron efforts in Information Technology: Anand Mohan Sharan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूचना प्रौद्योगिकी में हारट्रोन के प्रयासों से हरियाणा को होगा फायदा : आनंद मोहन शरण

khaskhabar.com: सोमवार, 21 अगस्त 2023 6:20 PM (IST)
सूचना प्रौद्योगिकी में हारट्रोन के प्रयासों से हरियाणा को होगा फायदा : आनंद मोहन शरण
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हारट्रोन) द्वारा सोमवार को आईटी हितधारकों के साथ एक दिवसीय अहम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 21वीं सदी की आईटी स्किल एवं इनोवेशन इकोसिस्टम पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हारट्रोन के प्रबंध निदेशक व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा हारट्रोन की नई वेबसाइट को लॉन्च किया गया। यह वेबसाइट केवल एक पोर्टल नहीं बल्कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का गेट-वे होगा, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी में अग्रणी होने के नाते हारट्रोन के पास कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं हैं, जिनका आगामी समय में हरियाणा को लाभ मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक का उद्देश्य हमारे हारट्रोन फ्रेंचाइजी और सूचीबद्ध विक्रेताओं के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना करना है, जो 1982 से हारट्रोन की अभी तक की यात्रा का हिस्सा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement