केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में हरियाणा अव्वल, यहां पढ़ें!
khaskhabar.com: बुधवार, 12 जून 2019 7:04 PM (IST)
आंगनवाडी केंद्रों में बडे बदलाव की दिशा में हरियाणा द्वारा
नौनिहालों के लिए संस्थागत सुविधाओं में बढ़ोतरी किए शुरू की गई, जिसमें
उनमें सोलर पैनल लगाने के साथ-साथ नौनिहालों की जरूरत के खेल संसाधन में
बढ़ोतरी की जा रही है। फुलवारी योजना में अब तक 662 आंगनवाडी गोद दी जा
चुकी हैं।
इस योजना से प्रभावित भारत में इजराइल के राजदूत
डॉ. रॉन मल्का ने इसमें रूचि दिखाई और जल्द ही एक टीम सोनीपत और गुरुग्राम
जिला की आंगनवाडी केंद्रों का दौरा करके प्रोजेक्ट तैयार करेंगे, ताकि
आंगनवाडी गोद लेने की प्रक्रिया की जा सके। इजराइल राजदूत डा रान मल्का ने
नौनिहालों के मानसिक विकास और रचनात्मक गतिविधियों में उनकी रूचि बढ़ाने के
लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का नालेज पार्टनर बनने का प्रस्ताव भी
स्वीकार कर लिया। इससे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक शैड्यूल
को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगा।
इस बैठक पर
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि इजराइल सरकार के साथ महिला
एवं बाल विकास विभाग तेजी से आगे बढेगा और जल्द ही बड़े बदलाव लाने की
दिशा में काम किया जाएगा।