Haryana Police strong attack on illegal liquor smugglers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर कड़ा प्रहार

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2024 9:46 PM (IST)
हरियाणा पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर कड़ा प्रहार
- प्रदेश के इतिहास में पहली बार ड्रोन से रैकी कर गुरूग्राम पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़ - एक नाबालिग आरोपी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार - कब्जे से 1600 लीटर लाहन तथा करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ड्रोन के माध्यम से रैकी करते हुए कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गुरूग्राम पुलिस ने ड्रोन की मदद से पहाड़ियों पर अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब बनाने की भट्ठी को ढूंढ निकाला और रेड करते हुए इसमें संलिप्त 6 आरोपियों तथा एक नाबालिग को गिरफतार किया । गुरूग्राम पुलिस द्वारा मौके से 1600 लीटर लाहन तथा करीब 50 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई । इसके लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गुरूग्राम टीम को बधाई दी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आज सहायक पुलिस आयुक्त सोहना, विपिन अहलावत के नेतृत्व में निरीक्षक महेन्द्र सिंह, प्रबन्धक थाना भौंडसी व उप-निरीक्षक अंकित, इन्चार्ज पुलिस चैकी मारुति कुंज (भोंडसी), गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने ड्रोन से रैकी के दौरान पाया कि रिठौज गांव को पहाड़ियों में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की एक भठ्ठी लगाई हुई है जिसके बाद पुलिस टीम गठित की गई तथा शराब की भट्ठी पर रेड की गई।
पुलिस टीम द्वारा ड्रोन की सहायता से रैकी करके रेड करने के दौरान घटनास्थल से कच्ची शराब बनाने वाले 6आरोपियों तथा एक नाबालिग को काबू करने में सफलता हासिल की गई ।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों द्वारा तैयार की गई करीब 50 लीटर कच्ची शराब, 8 अलग अलग ड्रमों में कुल 1600 लीटर लाहन, 02 ड्रम (लोहा), 08 खाली ड्रम (प्लास्टिक), 03 प्लास्टिक कैन, 03 प्लास्टिक कैन (भरी हुई), 01 कस्सी, 01 कुल्हाड़ी, 01 डांगी, 02 बड़े बर्तन (मिट्टी के), 03 प्लास्टिक की पीपी व 03 एंगल इत्यादि बरामद’ किए है।
आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में एक्साईज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है व अभियोग में आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। एसीपी विपिन अहलावत ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने के लिए पहाड़ी के सुनसान क्षेत्र में भट्ठी लगाई गई थी और भट्टी तक पहुंचने के रास्ते भी संकीर्ण/कच्चे थे। एसीपी सोहना श्री विपिन अहलावत के निर्देशानुसार ड्रोन से इस एरिया की रैकी की गई जिसके परिणामस्वरूप गुरुग्राम पुलिस ने मामले में सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपियों से गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement