Haryana government assigns additional charge to 2 IAS officers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक कार्यभार सौंपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2022 12:12 PM (IST)
हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक कार्यभार सौंपा
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक कार्यभार सौंपा है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक एवं सचिव, मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस कार्यक्रम के परियोजना निदेशक और हरियाणा ग्रीवेंस एसोसिएट्स विभाग के सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसी प्रकार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक व विशेष सचिव और हरियाणा मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री आदित्य दहिया को हरियाणा मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन विभाग के विशेष सचिव तथा हरियाणा प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement