Haryana Employment Guarantee Scheme Amendment, Commissioner will implement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा रोजगार गारंटी स्कीम में संशोधन, आयुक्त करेगा क्रियान्वयन

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 11:27 PM (IST)
हरियाणा रोजगार गारंटी स्कीम में संशोधन, आयुक्त करेगा क्रियान्वयन
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम, 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शाक्तियां सौंपने के लिए इस स्कीम में संशोधन करने के ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। अब, ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक हरियाणा ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर आयुक्त के रूप में कार्य करेगा। वह अधिनियम के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपेक्षित अन्य सभी गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए भी उत्तरदायी होगा। संयुक्त निदेशक, ग्रामीण विकास इस योजना से सम्बन्धित सभी मामलों में आयुक्त की सहायता करेगा। इस स्कीम को अब हरियाणा ग्रामीण रोजगार गारण्टी (संशोधन) स्कीम, 2018 कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement