Hariyalo Rajasthan Campaign: Tree plantation is a precious gift for future generations- Dr. Magan Prasad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियालो राजस्थान अभियान: वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनमोल उपहार- डॉ. मगन प्रसाद

khaskhabar.com: रविवार, 27 जुलाई 2025 5:06 PM (IST)
हरियालो राजस्थान अभियान:  वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनमोल उपहार- डॉ. मगन प्रसाद
भरतपुर। हरियाली तीज महोत्सव के पावन अवसर पर 'हरियालो राजस्थान' के तहत 'हरियालो भरतपुर' वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एक निजी फार्म हाउस भूतल एस्टेट में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एस.जे. कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मगन प्रसाद रहे, जिनकी उपस्थिति में अनेक वृक्ष लगाकर यह पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब कोहानूर के सभी पदाधिकारियों ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने हेतु इस पुनीत कार्य में एक-एक पेड़ लगाकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर लायन डॉ. मगन प्रसाद ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है।" उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष न केवल हमें छाया, फल और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि ये धरा की सुंदरता और संतुलन के भी प्रतीक हैं। डॉ. प्रसाद ने सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और 'हरित भारत, स्वच्छ भारत' की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष लायन प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने सभी क्लब साथियों का अभिनंदन करते हुए वृक्षारोपण के इस पुनीत अवसर पर अपने काव्य पाठ के माध्यम से संदेश दिया कि वृक्ष हमारी आत्मा हैं और इनके बिना जीवन संभव नहीं। उन्होंने वृक्षों को 'धरती के शृंगार' बताते हुए उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले ऑक्सीजन, शुद्ध वायु, फल, फूल, ईंधन, औषधि, शीतलता, छाया, सौंदर्य, सुगन्ध और ऊर्जा जैसे लाभों का उल्लेख किया। इस अवसर पर क्लब के सभी साथियों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लायन प्रवीण फौजदार, लायन प्रेमपाल सिंह, क्लब सचिव लायन रूपेंद्र चौधरी, क्लब कोषाध्यक्ष लायन संजय खण्डेलवाल सहित अनेक लायंस क्लब के पदाधिकारीगण मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन रूपेंद्र चौधरी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement