Advertisement
हाजी मस्तान की बेटी से रेप कर संपत्ति हड़पी, पीएम मोदी से लगाई न्याय की गुहार

हसीन ने बताया कि उन्हें घर से बाहर फेंक दिया गया और मरने के लिए छोड़ दिया गया। नासिर हुसैन ने उसकी पहचान छिपाकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। नासिर हुसैन इससे पहले आठ शादियां कर चुका था और वर्तमान में हैदराबाद में रहता है।
हसीन मस्तान ने कहा, "मेरे साथ जो अपराध हुए, वे काफी पुराने हैं। उस समय केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। अब मैं लोन लेकर हाईकोर्ट में अपील कर रही हूं। केस दोबारा शुरू होगा, लेकिन मेरे पास नौकरी नहीं है। मुझे इंसाफ चाहिए। सरकार से अपील है कि अपराध के खिलाफ कानून को और सख्त बनाएं। आए दिन बच्चे किडनैप हो रहे हैं, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। अगर कानून सख्त होंगे, तो अपराधी डरेंगे।"
हसीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में योगी जैसा सीएम होता, तो उन्हें जल्दी इंसाफ मिल जाता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को बड़ा इंसाफ मिला। इसी तरह यौन अपराधों और बाल विवाह जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि इस मामले को उनके पिता हाजी मस्तान की कहानी से न जोड़ा जाए, क्योंकि ये घटनाएं उनके पिता की मौत (1994) के दो साल बाद हुईं।
हसीन ने अपनी पहचान पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वे कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब अकेले लड़ रही हैं। हसीन का कहना है कि पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की और 2013 में केस फाइल होने के बाद उनकी मां को गायब कर दिया गया।
हाजी मस्तान मुंबई अंडरवर्ल्ड के प्रमुख नाम थे, जिनका रियल एस्टेट और तस्करी से जुड़ा कारोबार था। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


