Had a courtesy meeting with Rajaram Meel ji: In-charge Vinay Mishra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजाराम मील जी से एक शिष्टाचार मुलाकात हुई : प्रभारी विनय मिश्रा

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 8:41 PM (IST)
राजाराम मील जी से एक शिष्टाचार मुलाकात हुई : प्रभारी विनय मिश्रा
-AAP के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील से की मुलाकात जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने सोमवार को राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आप प्रभारी विनय मिश्रा और राजाराम मील जी के बीच लंबी राजनीतिक चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने मुलाकात के बाद कहा कि जाट महासभा के अध्यक्ष के साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो सार्थक रही। राजाराम मील जी बुज़ुर्ग हैं उनका एक लंबा अनुभव रहा है। मेरा ये मानना है कि बड़े बुजुर्गो से मुलाकात करते रहना चाहिए। क्योंकि उनके अनुभव के साथ जब हम आगे बढ़ते हैं तो आगे रास्ते अपने आप खुलते चले जाते हैं। विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में चुनावी रणभेरी बज चुकी है और आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से तैयार है हम युवाओं के साथ और बुजुर्गों के अनुभव के साथ आगे बढ़ते हुए न सिर्फ राजस्थान में बदलाव लाएंगे बल्कि एक बेहतर राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने में भी भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement