Advertisement
अप्रैल में जीएसटी संग्रह 16.8 फीसदी बढ़कर 1,87,035 करोड़ रुपये हुआ

अप्रैल 2023 का राजस्व पिछले साल इसी महीने में दर्ज जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2023 के दौरान, घरेलू लेन-देन से प्राप्त राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 16 प्रतिशत अधिक था।
मार्च 2023 में उत्पन्न ई-वे बिलों की कुल संख्या 9 करोड़ थी, जो फरवरी 2023 में उत्पन्न 8.1 करोड़ ई-वे बिलों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2023 में एक ही दिन यानी 20 अप्रैल को अब तक का सबसे अधिक कर संग्रह देखा गया, जब 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले साल (इसी तारीख को) सबसे ज्यादा एक दिन का भुगतान 9.6 लाख लेनदेन के माध्यम से 57,846 करोड़ रुपये था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


