GSLV launched after delay of 40 minutes Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GSLV लॉन्च,मौसम उपग्रह कक्षा में पहुंचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 6:00 PM (IST)
GSLV लॉन्च,मौसम उपग्रह कक्षा में पहुंचा
जीएसएलवी-एफ-05 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती बुधवार रात को शुरू हुई थी। इससे पहले मिशन तैयारी समीक्षा समिति और प्रक्षेपण प्राधिकार बोर्ड ने उल्टी गिनती को मंजूरी दी थी। जीएसएलवी-एफ05 के प्रक्षेपण में स्वदेश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज (सीयूएस) को भेजा जाएगा और यह जीएसएलवी की चौथी उडान होगी। जीएसएलवी-एफ05 इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्रायोजेनिक अपर स्टेज को ले जाते हुए जीएसएलवी की पहली संचालन उडान है। इससे पहले, इसी तरह के विन्यास के साथ जीएसएलवी की उडान के साथ जनवरी 2014 में डी5 को और अगस्त 2015 में डी6 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर क्रमश: जीएसएटी-14 और जीएसएटी-6 को लक्षित जीटीओ में पूरी सटीकता के साथ स्थापित किया गया था। विभिन्न सेवाएं देने के साथ साथ आईएनएसएटी-3डीआर तटरक्षक, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, जहाजरानी एवं रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न उपयोगकर्ताओं के लिए आईएनएसएटी-3डी द्वारा मुहैया कराई जाने वाली संचालनगत सेवाओं से संबद्ध हो जाएगा। आईएनएसएटी-3डीआर की मिशन अवधि 10 साल है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement