Grover gives the answer to opposition about blame-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रोवर ने दिया विपक्ष के आरापों का जवाब

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 3:48 PM (IST)
ग्रोवर ने दिया विपक्ष के आरापों का जवाब
रोहतक। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए ही वह गीता जयंती महोत्सव पर सवाल उठा रहा है। दरअसल विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गीता जयंती महोत्सव के नाम पर राजनीति करने और करोड़ों रूपए बर्बाद करने का आरोप लगाया था। इसी पर मनीष ग्रोवर की यह प्रतिकिया आई है। रोहतक में चल रहे गीता जयंती महोत्सव का शुक्रवार को दूसरा दिन था। तीन दिवसीय इस महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और भिवानी के विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ पहुंचे। उन्होंने गीता के महत्व के बारे में बताया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में ग्रोवर विपक्ष पर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष खाली बैठा हुआ है, इसलिए ही गीता के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहा है। दरअसल उसे गीता का ज्ञान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश व प्रदेश को बांटा है। सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मटका देश और प्रदेश में सूख चुका है। ग्रोवर ने युवा कांग्रेस के चुनाव में विवाद पर भी कटाक्ष किया। नोटबंदी के मुद्दे पर ग्रोवर ने कहा कि एक साथ ज्यादा संख्या में लोगों के बैंक जाने की वजह से दिक्कत हो रही है। लेकिन 31 दिसंबर के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी और आने वाले दिनों में गरीब आदमी को भी फायदा होगा।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट, पीएम के घर काम करती थी एक टीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement