Grand conference of enlightened women on 24th September, division level women will participate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 18, 2025 10:49 am
Location

संवर्धिनी जागृत महिलाओं का महासम्मेलन 24 सितंबर को, संभाग स्तर की महिलाएं लेंगी भाग

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 5:23 PM (IST)
संवर्धिनी जागृत महिलाओं का महासम्मेलन 24 सितंबर को, संभाग स्तर की महिलाएं लेंगी भाग
भरतपुर। संवर्धिनी जागृत महिलाओं का महासम्मेलन 24 सितंबर 2023 को आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में आयोजित किया जाएगा। महिला समन्वय की विभाग संयोजिका सोनिला गौड़ ने बताया कि सम्मेलन में भरतपुर, डीग और धौलपुर की महिलाएं सम्मिलित होगी। समन्वय की सहसंयोजक लाक्ष्यकी चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में स्त्री चिंतन और आधुनिक समाज में नारी की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। साथ ही कार्यक्रम में चंद्रयान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला वैज्ञानिकों के चित्रों के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे सम्मेलन की प्रवास प्रमुख अनीता सिंह ने बताया कि डीग भरतपुर और धौलपुर में विविध स्थान पर प्रवास करके महिलाओं के पंजीकरण का काम किया गया है लगभग 1500 महिलाओं के सम्मेलन में आने की संभावना है। कार्यक्रम नियंत्रक कुसुम सिंह ने बताया कि सम्मेलन में लघु कुटीर उद्योग व हैंडीक्राफ्ट को प्रोत्साहित करने हेतु निशुल्क स्टॉल्स उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमें वह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्यक्रम बिल्कुल प्लास्टिक मुक्त रहने वाला है। सम्मेलन की कार्यक्रम प्रमुख वेदवती आर्य ने बताया कि यह सम्मेलन प्रातः 10 से दोपहर 4:00 बजे तक चलेगा जिसमें सारी व्यवस्थाएं महिलाओ द्वारा ही संभाली जाएगी। सम्मेलन में राजस्थान की प्रेरणादाई महिलाओं के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी यह सम्मेलन महिलाओं का महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन स्थल पर तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था भी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



-
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement
Aries

आज आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। नए कार्यों को शुरू करने और अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आपकी सकारात्मक सोच आपको Read More...